झारखंड आदिवासियों का है और वे ही इस पर शासन करेंगे: सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि यह राज्य आदिवासियों का है और वे (आदिवासी) ही इस पर शासन करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए दावा किया कि राज्य में कोई भी हिंदू खतरे में नहीं है, लेकिन विपक्षी पार्टी केवल अपने हिंदू-मुस्लिम विमर्श के जरिए यहां तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।

साल 2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड की कुल जनसंख्या 32,988,134 है। इनमें से 26.21 प्रतिशत (8,645,042) आदिवासी हैं। रघुबर दास को छोड़कर, 2000 में बने राज्य के सभी मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से थे।

सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता के सहयोग से अच्छा काम किया है और भविष्य में भी ऐसा ही करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘सीबीआई और ईडी के साथ मिलकर भाजपा मुझे डरा रही है और झूठे आरोपों के लिए मुझे जेल भी भेजा। लेकिन मैं झारखंड की धरती का बेटा हूं। मैं न तो डरता हूं और न ही कभी झुकता हूं।’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में 31 जनवरी को सोरेन को गिरफ्तार किया था, हालांकि उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। झारखंड की 81 विधानसभा सीट के लिए दो चरण में 13 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी

WEF BCG Report: अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों में लागू

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar