झुनझुनवाला को उनकी दूरदर्शिता, बाजारों की समझ के लिए याद किया जाएगा: रतन टाटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

मुंबई। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने रविवार को कहा कि जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला को हमेशा बाजारों के बारे में उनकी गहरी समझ के साथ-साथ उनके हंसमुख व्यक्तित्व, दयालुता और दूरदर्शिता के लिए याद किया जाएगा। झुनझुनवाला ने तीन दर्जन से अधिक कंपनियों में निवेश किया था, जिनमें टाटा समूह की इकाईटाइटन भी शामिल है। इसके अलावा उनके पोर्टफोलियो में स्टार हेल्थ, रैलिस इंडिया, एस्कॉर्ट्स, केनरा बैंक, इंडियन होटल्स कंपनी, एग्रो टेक फूड्स, नजारा टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स भी शामिल रही हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Rakesh Jhunjhunwala: परिवार से मिली थी कारोबारी समझ, जानिए कैसे बने शेयर बाजार के बिग बुल


रतन टाटा ने अपने शोक संदेश में कहा, झुनझुनवाला को भारत के शेयर बाजारों के बारे में उनकी गहरी समझ के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें उनके हंसमुख व्यक्तित्व, दयालुता और दूरदर्शिता के लिए भी याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है, जिन्हें इस बड़े नुकसान का बोझ सहना पड़ा है। रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से झुनझुनवाला का निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| PM Modi ने मतदान के बाद की लोगों से भेंट, महिला ने बांधी राखी

Met Gala 2024: कौन हैं Mindy Kaling, जिन्होंने Aishwarya Rai का कान्स लुक कॉपी किया?

YouTube Paid यूजर्स को अब AI-संचालित सुविधा मिलेगी है, जानें आखिर ये क्या करता है

खराब मौसम के कारण कोलकाता में नहीं उतरी KKR की फ्लाइट, अचानक गुवाहाटी में करना पड़ा लैंड