जियो ने अप्रैल में 47 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, वोडाफोन आइडिया ने 18 लाख कनेक्शन गंवाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरंसचार कंपनी रिलायंस जियो ने अप्रैल में सबसे ज्यादा 47 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। इस दौरान संकट में फंसी वोडाफोन आइडिया ने 18 लाख ग्राहक गंवाए। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में भारती एयरटेल के मोबाइल कनेक्शनों में 5.1 लाख का इजाफा हुआ। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में रिलायंस जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 47 लाख बढ़कर 42.76 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 18 लाख घटकर 28.19 करोड़ रह गई। मार्च में कंपनी ने 10 लाख नए ग्राहक जोड़े थे।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 78.28 करोड़ हो गई, जो इससे पिछले महीने की तुलना में 0.61 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल के अंत तक कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों में शीर्ष पांच सेवाप्रदाताओं की बाजार हिस्सेदारी 98.8 प्रतिशत थी। इन सेवाप्रदाताओं में रिलायंस जियो इन्फोकॉम (43.04 करोड़), भारती एयरटेल (19.41 करोड़), वोडाफोन आइडिया (12.25 करोड़), बीएसएनएल (2.45 करोड़) तथा एट्रिया कन्वर्जेंस (18.7 लाख) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार