J&K को लेकर क्या है AAP की योजना ? संजय सिंह की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष समेत कई नेता पार्टी में हुए शामिल

By अनुराग गुप्ता | May 07, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब में सरकार बनाने और गोवा में 2 सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान अपनी ताकत को बढ़ाने में है। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्षदेव सिंह को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में 200 आतंकवादी, उत्तरी सैन्य कमांडर का खुलासा

कौन हैं हर्षदेव सिंह ?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से 3 बार विधायक रह चुके हर्षदेव सिंह ने स्कूलों को मजबूत करने का काम किया है। आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर में जितने स्कूल नहीं बने, उससे ज्यादा उन्होंने 2002 से 2005 के बीच में बनवाने का काम किया है। इतना ही नहीं हर्षदेव सिंह सर्वश्रेष्ठ विधायक के तौर पर भी सम्मानित किए जा चुके हैं। इसी बीच संजय सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुड़े तमाम मजबूत नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई