Prabhasakshi's Newsroom । जो बाइडेन ने ISIS-K के ठिकानों को किया तबाह, भूपेश की कुर्सी भी सुरक्षित

By अनुराग गुप्ता | Aug 28, 2021

अफगानिस्तान के हालात बदतर होते जा रहे हैं। काबुल हवाई अड्डा पर आत्मघाती हमले में 169 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे। हालांकि अमेरिका ने हमले का बदला ले लिया और इस्लामिक स्टेट-खुरासान पर एयर स्ट्राइक किया। बात छत्तीसगढ़ घमासान की भी होगी। माना जा रहा है कि भूपेश बघेल की कुर्सी अब सुरक्षित है और टीएस सिंह देव को राहुल गांधी ने मना लिया है लेकिन भविष्य किसी ने देखा नहीं है। वहीं कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले भारत ने एक उपलब्धि हासिल की है और बीते दिनों रिकॉर्ड वैक्सीन की खुराक लगाई है। 

अमेरिका ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के साजिशकर्ता के खिलाफ ड्रोन हमला किया। अमेरिका ने काबुल हवाईअड्डे पर आत्मघाती धमाकों के 48 घंटे से भी कम समय में यह जवाबी कार्रवाई की है। हमले में 169 अफगान और 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।अमेरिका के सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने कहा कि अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट-खुरासान के साजिशकर्ता के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। यह मानवरहित हवाई हमला अफगानिस्तान के नांगहर प्रांत में हुआ। शुरुआती संकेत मिले हैं कि हमने लक्षित व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। हमारे पास किसी भी असैन्य व्यक्ति के न मारे जाने की जानकारी है।दरअसल, काबुल में हुए आत्मघाती हमले में मारे गए लागों की जान का बदला लेने का संकल्प लेते हुए कहा कि हम हमलावरों को पकड़कर इसकी सजा देंगे। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले और अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखने वाले ध्यान रखें कि हम तुम्हें बख्शेंगे नहीं। हम यह भूलेंगे नहीं। हम तुम्हें पकड़कर इसकी सजा देंगे। मैं अपने देश के हितों और लोगों की रक्षा करूंगा। बहरहाल, जो बाइडेन ने आईएसआईएस-के से बदला ले लिया है। 

इसे भी पढ़ें: 31 अगस्त से पहले काबुल से नहीं हटेगी अमेरिका! व्हाइट हाउस ने कहा- हमारे सैनिकों को बड़ा खतरा 

भूपेश बघेल की कुर्सी सुरक्षित

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई में खींचतान और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा लगभग समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सवा तीन घंटे तक बैठक हुई। इस बैठक के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि सभी राजनीतिक और राज्य की योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई तथा ‘मुख्यमंत्री के तौर पर’ उनकी ओर से दिये गए निमंत्रण पर राहुल गांधी अगले सप्ताह राज्य का दौरा करेंगे।भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद के ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर पूछे गए सवाल का सीधा उत्तर नहीं दिया और सिर्फ यह कहा कि कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने जो पिछले दिनों कहा था, उसके बाद कोई बात बाकी नहीं रह जाती। दरअसल, राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव की बैठक के बाद पुनिया ने कहा था कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।राहुल गांधी के आवास पर शुक्रवार को बघेल के साथ बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पीएल पुनिया मौजूद थे। हालांकि भूपेश बघेल ने बैठक के पहले ही शक्ति प्रदर्शन कर दिया था। उसके समर्थकों ने पीएल पुनिया से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए रखने की पैरवी की। 

इसे भी पढ़ें: बच गई भूपेश बघेल की कुर्सी, राहुल गांधी ने स्वीकारा बस्तर आने का न्यौता, टीएस सिंह देव की नहीं होगी ताजपोशी ! 

कोरोना की रिकॉर्ड खुराक दी गई

भारत में शुक्रवार को कोरोना टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। कोविन वेबसाइट के अनुसार, देश में कोविड रोधी टीकों की 62 करोड़ 17 लाख 6 हजार 882 से अधिक खुराक दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों की सराहना की और टीका लगवाने वालों की भी प्रशंसा की।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां।वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यह वही प्रयास है जिससे देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है।स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है। टीकाकरण अभियान को लेकर डॉ एनके अरोड़ा ने भी खुशी जाहिर की है।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था

फ्री यूपीआई के दावे के बीच ठगा रह गया आम आदमी

Nitin Nabin ने Rahul Gandhi को घेरा, बोले- देश की तरक्की से परेशान है कांग्रेस