मेरठ में फौजी ने धोखा देकर रचाई तीसरी शादी, पता चलने पर दूसरी बीवी ने सरे बाजार पति को चप्पलो से धोया

फौजी ने धोखा देकर रचाई तीसरी शादी
Rajeev Sharma । Aug 28 2021 10:05AM

शुक्रवार को शालिनी, मनीष के घर का पता पूछते हुए श्रद्धापुरी पहुंची। उसने श्रद्धापुरी में तीसरी पत्नी के साथ अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है की महिला ने फौजी की सड़क पर ही धुनाई करनी शुरू कर दी, पुलिस को जैसे ही हंगामे की सूचना मिली,टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों को पुलिस कंकरखेड़ा थाने लेकर आई।

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। यहां एक महिला अपने बच्चे और परिजनों संग पहुंची और आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन शादियां कर रखी हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।

तहरीर देते हुए महिला ने बताया कि उसकी शादी हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी मनीष से 2016 में हुई थी। मनीष आर्मी में क्लर्क है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग मेरठ कैंट में है। शालिनी ने बताया कि उसकी मनीष से मुलाकात 2013 में हैदराबाद में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। तीन साल बाद दोनों ने शादी की। शादी के एक साल बाद पता चला कि 2015 में हरियाणा निवासी मोनिका से मनीष ने शादी की हुई है। जिसके बाद दोनों में विवाद रहने लगा। 2016 में ही मनीष की पोस्टिंग हैदराबाद से मेरठ हो गई। महिला का आरोप है कि उसके बाद से वह गायब हो गया। 2019 में वह पति की खोजबीन करते हुए मेरठ पहुंची। मुलाकात नहीं हो पाई तो वह निराश होकर वापस हैदराबाद चली गई। 2020 दिसंबर में एक बार फिर मनीष हैदराबाद में शालिनी से मिलने पहुंचा और उसके बाद फिर गायब हो गया। आरोप है कि इस बीच मनीष ने मेरठ में कंकरखेड़ा निवासी युवती से तीसरी शादी कर ली। शुक्रवार को शालिनी, मनीष के घर का पता पूछते हुए श्रद्धापुरी पहुंची। उसने श्रद्धापुरी में तीसरी पत्नी के साथ अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है की महिला ने फौजी की सड़क पर ही धुनाई करनी शुरू कर दी, पुलिस को जैसे ही हंगामे की सूचना मिली,टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों को पुलिस कंकरखेड़ा थाने लेकर आई।थाने में शालिनी ने पूछताछ में बताया की मनीष ने 3 शादी की हैं। इस समय मेरठ के कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में अपनी तीसरी पत्नी के साथ रह रहा है। पहली पत्नी का नाम मोनिका, दूसरी का नाम शीला सिंह और तीसरी पत्नी का नाम चांदनी अंसारी है।

कंकरखेड़ा थाने में भी जमकर हंगामा हुआ। दूसरी पत्नी शीला सिंह के मुताबिक 2015 में फौजी ने उसके साथ मंदिर में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। बेटा होने के बाद से पति उसे छोड़कर भाग गया। शुक्रवार को उसने अपने पति को तीसरी पत्नी चांदनी अंसारी के साथ पकड़ लिया। दोनों मेरठ में साथ में रह रहे थे।शीला का आरोप है कि उसका पति मनीष अय्याश है। उसने धोखे से तीन शादियां की हैं। वह पहली पत्नी को बच्चा होने के बाद धोखा देकर छोड़ चुका है। उसके साथ 2015 में दूसरी शादी की। उस वक्त उसने खुद को कुंवारा बताया था। जबसे उसे बेटा हुआ है। तभी से पति गायब है। उसने तीसरी महिला चांदनी से शादी कर ली।

कंकरखेड़ा पुलिस के मुताबिक मनीष हिन्दू है। उसने पूछताछ में बताया कि 2012 में मोनिका नाम की महिला से शादी की। पहली पत्नी मोनिका हिंदू है। जब पहली पत्नी को बच्चा हुआ तो उसके कुछ समय बाद 2016  में शीला( इसाई) से दूसरी शादी रचा ली। जब दूसरी पत्नी को भी बच्चा हुआ तो धोखा देकर मुस्लिम महिला से तीसरी शादी कर ली। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि फौजी मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी पत्नी शीला ने पति मनीष के खिलाफ तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज करने कार्रवाई की जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़