हिमाचल में जेपी नड्डा ने डाला वोट, 68 सीटों के लिए वोटिंग जारी

By रितिका कमठान | Nov 12, 2022

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपना मतदान डाल दिया है। उन्होंने विजयपुर में अपने गृह बूथ पर अपना मतदान दिया है। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 12 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है।

 

मतदान करने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार रिवाज बदलेने के लिए जनता मदतान करेगी। बीजेपी फिर से सत्ता में लौट रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए जयराम ठाकुर का नाम लेते हुए कहा कि वो ही दोबारा अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को मोदी और जयराम ठाकुर की नीतियों में विश्वास है। यहां डबल इंजन की सरकार ही आएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में मोदी सरकार की मदद से जो विकास हुआ है उसके आधार पर बीजेपी ही राज्य में सत्ता में लौटेगी।

 

विकास हमारा मुद्दा

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मुद्दा सिर्फ विकास रहा है। डबल इंजन की सरकार ने काम करते हुए राज्य में सड़कें बनाई, हॉस्पिटल खोले जो सभी के सामने है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सिर्फ विज्ञापन की राजनीति करते है। राजधानी दिल्ली में विकास के लिए उनका कोई मॉडल नहीं है। उनकी राजनीति प्रचार विज्ञापन पर आधारित है, जिसमें कुछ ठोस नहीं है। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में यहां कुछ काम नहीं हुए। वो सिर्फ परिवारवाद की राजनीति करते है। 

 

68 सीटों पर 55 लाख मतदाता करेंगे मतदान 

राज्य में 55 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाता हैं और 68 सीटों पर 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में 24 महिला प्रत्याशी भी हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 28,54,945 परुष और 27,37,845 महिलाएं हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेश गर्ग ने कहा कि मतदन के लिए पूरी तैयारी है। 

 

चुनाव आयोग ने राज्य में कुल 7,884 मतदान केन्द्र बनाए हैं जिनमें राज्य के सुदूर इलाकों में स्थित तीन सहायत मतदान केन्द्र भी शमिल हैं। आज मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ है और शाम पांच बजे तक चलेगा। कुल मतदान केन्द्रों में से 789 संवेदनशील और 397 अति संवेदनशील श्रेणी में हैं। चुनाव आयोग ने 15,256 फुट की ऊंचाई पर लाहौल-स्पिति के ताशिगांग, काजा इलाके में सबसे ऊंची जगह पर मतदान केन्द्र बनाया है जहां 52 मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य में 2017 में हुए पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

प्रमुख खबरें

Karnataka BJP Animated Clip | जेपी नड्डा, अमित मालवीय और कर्नाटक BJP अध्यक्ष पर केस दर्ज, एनिमेटेड वीडियो मामले में कांग्रेस ने कराई FIR

Coast Guard ने केरल तट के पास 6 भारतीय मछुआरों को ले जा रहे ईरानी जहाज को हिरासत में ले लिया

धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना