karnataka: नड्डा का कांग्रेस पर तंज, कहा- बांटते-बांटते वह खुद भी इतने बंट गए कि उनके पास कुछ रहा नहीं

By अंकित सिंह | Apr 21, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। कर्नाटक ने बीदर में जेपी नड्डा ने श्री रामकृष्ण आश्रम का दौरा किया। इस दौरान नड्डा ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। नड्डा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से लेकर आज तक समाज को बांटने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि बांटते-बांटते वह खुद भी इतने बंट गए कि उनके पास कुछ रहा नहीं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस को हटे 60 वर्ष हो गए..जो पांव उखड़े तो उखड़े ही रह गए। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने तेज की सियासत, राहुल गांधी ने दी PM मोदी को ऐसी चुनौती

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल में लगभग साढ़े 8 साल से सरकार से बाहर है। न वो तेलंगाना में रहे और न ही आंध्र प्रदेश में रहे। जब कांग्रेस और JDS सरकार आती है और जब कांग्रेस-JDS भाई-भाई की सरकार आती है तो भारत की योजना कर्नाटक की जनता को मिलने से रोक दिया जाता है। नड्डा ने यह भी कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए रास्ते पर चलना है। उनका महान जीवन अपने आप में एक सीख रहा है। हमें अपने जीवन को आलोकित करने के लिए उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में, युवाओं के कौशल विकास और प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपके प्रयास सराहनीय हैं। यह सब मिलकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: कर्नाटक की इस सीट पर भाइयों के बीच दिलचस्प मुकाबला, पिता की विरासत पर छिड़ा महासंग्राम

नड्डा ने कहा कि सत्य की खोज में स्वामी विवेकानंद जी ने अपना जीवन लगा दिया और जो ज्ञान उनका था, उस ज्ञान को उन्होंने समाज को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में आप अच्छा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा के महान कार्य, जैविक खेती को बढ़ावा देना और युवाओं को सशक्त बनाना आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly के शीतकालीन सत्र से पहले स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत