ज्योतिरादित्य सिंधिया अब लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी के सदस्य: जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Mar 20, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि हमारे अध्याय में अब ज्योतिरादित्य सिंधिया समाप्त हो चुके हैं। वे अब भाजपा के एक सदस्य हैं। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, जबकि कांग्रेस पार्टी उनका विरोध करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करना चाहती है और करती रहेगी। शनिवार को जीतू पटवारी ने कांग्रेस के लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम के दौरान यह कहा।

इसे भी पढ़ें: सौदा से सरकार बनाने की बजाय मैंने पद छोड़ना पसंद किया: कमलनाथ

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि आज दो चीजों से बचने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना महामारी लोगों की जान ले रही है, ठीक उसी प्रकार से लोकतंत्र की हत्या भाजपा, नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस की विचारधारा ने की है। ये लोग लगातार चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम कर रहे हैं। अगर लोकतंत्र बचाना है तो सबसे पहले इस विचार से लड़ना होगा कि जो वोट मिला है, उसकी हत्या करना है।

इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न की घटना को दबाना भाजपा की

पटवारी कहा कि भाजपा ने आज के ही दिन मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की, संविधान का मजाक उड़ाया, बाबा साहेब की अवहेलना भी की। इसीलिए पूर्व सीएम कमलनाथ ने आदेश दिया था कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना है। लोगों को हमें याद दिलाना है कि जो सत्ता में बैठे हैं वे लोकतंत्र के हत्यारे हैं। वे जरूर मुख्यमंत्री बने बैठे हैं, लेकिन हमें पता है कि वे लोकतंत्र के हत्यारे हैं। हम उनका विरोध करते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा