सौदा से सरकार बनाने की बजाय मैंने पद छोड़ना पसंद किया: कमलनाथ

 Kamal Nath
दिनेश शुक्ल । Mar 20 2021 11:22PM

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ के 15 महीने के शासन में वह सभी निर्णय हुए जो गरीब, मजदूरों, विधवाओं, बेरोजगारों, युवाओं के हक में थे।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रदेशव्यापी लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। लोकतंत्र सम्मान दिवस पर कांग्रेस जनों ने जिला मुख्यालयों पर संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी जिलों में भेजे गये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वीडियो का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेसजनों ने तख्तियों पर भाजपा सरकार के खिलाफ लिखे बैनर, पोस्टर आदि लिये चार-चार लोगों की टीम बनाकर पैदल मार्च किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

 

इसे भी पढ़ें: सोलापुर महाराष्ट्र में 40 बंधक मजदूरों को मुक्त कराकर घर पहुंचाया

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने वीडियो के माध्यम से प्रदेश की जनता को संदेश दिया कि कांग्रेस सरकार को जब सौदेबाजी से गिराया गया तो उनके पास दो ही विकल्प थे। एक कि वे भी सौदेबाजी करें दूसरा या लोकतंत्र का सम्मान करते हुए पद को त्याग दें। लोकतंत्र के सम्मान को बचाने के लिए मैंने मुख्यमंत्री का पद त्याग दिया और सौदेबाजी की सरकार बनाने से इंकार कर दिया। आज पूरा एक वर्ष हो गया, प्रदेश की स्थिति जनता के सामने हैं। प्रदेश महिला अत्याचार में नं. वन बन गया है, प्रदेश विभिन्न प्रकार के माफियाओं के शिकंजे में जकड़ गया है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जहां कोरोना महामारी, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की मार, बढ़ती महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त हैं, वहीं भाजपा के लोग सत्ता सुख के लिए प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है, उन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है, वे तो राजनैतिक स्वार्थ के लिए प्रदेश की जनता के साथ दमनकारी रवैया अपना रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न की घटना को दबाना भाजपा की

कमलनाथ ने अपने वीडिया के माध्यम से कहा कि मैंने 15 महीने के सरकार के दौरान जनता से किए गए वादों को कांग्रेस सरकार का प्राथमिक संविधान मानते हुए किसान कर्ज माफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध, माफिया से मुक्ति, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में बढ़ोतरी, सामान्य वर्ग के निर्धनों को आरक्षण, वृद्धि एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी, कन्या विवाह योजना में 51000 रुपये की राशि, राम वन गमन पथ का निर्माण, ऊँ सर्किट का निर्माण, महाकाल एवं औंकार मंदिर परिषद का निर्माण, सीता माता के मंदिर का निर्माण, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, मेट्रो रेल परियोजना में तेजी, रोजगार में युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, मैग्नीफिसेंट मध्य प्रदेश जैसे अनेक कार्यों की शुरुआत कर पहली बार 15 वर्ष के कुशासन से मुक्त कर विकास की सही राह दिखायी। 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बाजार पहुँचकर पहनाए सबको मास्क, लोगों से की मास्क पहनने की अपील

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ के 15 महीने के शासन में वह सभी निर्णय हुए जो गरीब, मजदूरों, विधवाओं, बेरोजगारों, युवाओं के हक में थे। भाजपा शासन ने उन सभी निर्णयों को बदल दिये हैं, ये सभी वर्ग आज परेशान हो रहे हैं। भाजपा कभी भी लोकतंत्र की हिमायती नहीं रही। भाजपा के लोग पैसे से सभी को खरीद रहे हैं, इनके रहते एक दिन ऐसा आयेगा कि गरीब, मध्यम वर्ग के लोग चुनाव लड़ ही नहीं पायेंगे। भाजपा राज में प्रजातंत्र विरोधी वे सभी काम हो रहे हैं जो प्रजातंत्र और संविधान के खिलाफ हैं। आज हम सब को लोकतंत्र विरोधी मानसिकता और विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़ना है। हमें संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करना है। 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भूमाफिया के खिलाफ अभियान मात्र ढकोसला, उनके मंत्री भूमाफिया को दे रहे संरक्षण- जीतू पटवारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचैरी ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वाले और लोकतंत्र का गला घोंटने वाले लोगों के खिलाफ हमें सड़कों पर उतरकर विरोध करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी की 15 महीने की सरकार में जो विकास कार्य हुये हैं। वह प्रदेश की जनता अपने मुंह से बयां कर रही है। प्रदेश की जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है, लेकिन भाजपा के लोग खरीद-फरोख्त कर जनता को भ्रमित करने की राजनीति कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़