फिर भोपाल दौरे पर रहेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

By सुयश भट्ट | Jun 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार (23 जून) शाम को भोपाल आ रहे हैं। 12 दिन में उनका यह दूसरा दौरा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम 6 बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ बैठक करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच 24 जून को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर चर्चा होगी। 

वहीं, बैठक की तैयारी सिंधिया के भोपाल दौरा बनने से पहले पूरी हो चुकी है। जिसमें तय किया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कुल 20 पदाधिकारी शामिल होंगे। यह भी बताया जा रहा है कि सिंधिया भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की बेटी के विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को अपना नाम बदलकर जनता के दिल में जगह बनानी चाहिए : सिंधिया 

दरअसल इससे पहले 10 जून को सिंधिया ने भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर लंच और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के साथ डिनर किया था। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने RSS के भोपाल कार्यालय समिधा में मध्य क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते के साथ मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल