कैलाश विजयवर्गीय और डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात बनी राजनीतिक चर्चा का विषय

By दिनेश शुक्ल | May 31, 2021

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों राजनेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे के अंदर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसकी वजह बंगाल चुनाव के बाद विजयवर्गीय को अस्थाई तौर पर कोई नई जिम्मेदारी नहीं मिलना और प्रदेश में सक्रिय होना है।

 

इसे भी पढ़ें: पूर्व पिपलोदा रियासत के राजकुमार मयूरध्वज सिंह का हुआ राज्याभिषेक

वही दूसरी ओर कैलाश विजयवर्गीय और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम की मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। पार्टी प्रदेश मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर लिखा- मध्य प्रदेश में खेल चालू आहे.. एक घंटे की बंद कमरा बैठक में शिवराज सरकार के कामों की दिल खोलकर समीक्षा की गई?

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति