भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कमलनाथ को बताया झूठ का पुलिंदा

Kamal Nath a bundle of lies
प्रतिरूप फोटो
दिनेश शुक्ल । May 31 2021 10:43PM

कमलनाथ पेनड्राइव के नाम पर सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं, लेकिन कमलनाथ की हकीकत सब लोग जानते हैं। अगर उनके पास कोई भी सबूत है तो उन्हें पेश करना चाहिए। वी.डी. शर्मा ने कहा, संवैधानिक पद पर बैठे हुए कमलनाथ आपने साक्ष्यों के साथ छेड़खानी करते हुए आपने संविधान का उल्लंघन किया है।

पन्ना। मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो के दौरे पर पहुंचे वीडी शर्मा ने कमलनाथ को झूठ का पुलिंदा बताते हुए हनीट्रैप पेनड्राइव मामले पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता का दुरुपयोग किया है, साक्ष्यों को छुपाया है। अगर उनके पास पेनड्राइव है तो पेश करें नहीं तो झूठ बोलने पर मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

 

इसे भी पढ़ें: शमशान घाट कर्मचारियों ने की ये बड़ी गलती, भावनाएं आहत होने पर मुक्तिधाम में मचा हंगामा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कमलनाथ झूठ बोलने में माहिर है। वे झूठ बोलने के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को बचाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। कमलनाथ पेनड्राइव के नाम पर सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं, लेकिन कमलनाथ की हकीकत सब लोग जानते हैं। अगर उनके पास कोई भी सबूत है तो उन्हें पेश करना चाहिए। वी.डी. शर्मा ने कहा, संवैधानिक पद पर बैठे हुए कमलनाथ आपने साक्ष्यों के साथ छेड़खानी करते हुए आपने संविधान का उल्लंघन किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़