पूर्व पिपलोदा रियासत के राजकुमार मयूरध्वज सिंह का हुआ राज्याभिषेक

 Piploda princely state Mayuradhwaj Singh
दिनेश शुक्ल । May 31 2021 10:18PM

पिपलोदा रियासत के स्वर्गीय श्रीमंत महाराजा रावत रघुराज सिंह के नाती एवं दत्तक पुत्र महाराज कुमारी रानी सिंह के पुत्र मयूरध्वज सिंह का राज्य अभिषेक स्टेट के राजपरिवार एवं राजपुरोहित राजगामोट राज के विद्वान ब्राहमणों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ।

रतलाम। भारत में लोकतंत्र आने के बाद भी अभी ऐसी कई पूर्व रियासते है जो अभी भी अपनी पुरानी वंश परंपराओं को जीवित रखे हुए है। उन्हीं में से एक है मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की पिपलोदा रियासत। जहाँ के डोड़ीया वंश के उत्तराधिकारी श्रीमंत महाराज रावत मयूरध्वज सिंह का राज अभिषेक हालही में संपन्न हुआ। पिपलोदा स्टेट की राजगादी पर विराजने वाले यह दसवें महाराज है।

 

इसे भी पढ़ें: शमशान घाट कर्मचारियों ने की ये बड़ी गलती, भावनाएं आहत होने पर मुक्तिधाम में मचा हंगामा

पिपलोदा रियासत के स्वर्गीय श्रीमंत महाराजा रावत रघुराज सिंह के नाती एवं दत्तक पुत्र महाराज कुमारी रानी सिंह के पुत्र मयूरध्वज सिंह का राज्य अभिषेक स्टेट के राजपरिवार एवं राजपुरोहित राजगामोट राज के विद्वान ब्राहमणों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ। इस दौरान मयूरध्वज सिंह की बड़ी बहन संघमित्रा सिंह एवं चित्रगंदा सिंह एवं परिवार के सदस्यों सहित आसपास के कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे। वर्तमान में मयूरध्वज डेली कॉलेज इंदौर में शिक्षा ले रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़