कांग्रेस में अकेले कमलनाथ ही ठेकेदार बाकी सब बेलदारः प्रभात झा

By दिनेश शुक्ल | Oct 16, 2020

गुना। कांग्रेस में संगठन नाम की चीज खत्म हो गई है। वहां पर एक मात्र व्यक्ति कमलनाथ हैं। हालत यह है कि कांग्रेस में कमलनाथ अकेले ही ठेकेदार हैं, बाकी सारे बेलदार हैं। इसलिए कांग्रेस की तरफ कमलनाथ के अलावा प्रदेश भर से कोई नेता आमसभा अथवा रैली नहीं कर रहा है, केवल कमलनाथ की ही सभा हो रही है। झा ने एक प्रश्र के उत्तर में चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छा हो अगर दिल्ली में राहुल गांधी और प्रदेश में कमलनाथ बने रहें, तो हमें कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सब अपने आप होता चला जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने गुरुवार को गुना के जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

झा ने कहा कि बमौरी में कोरोना नहीं फैल पाया, क्योंकि यहां के लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। इसलिए अब यहां की जनता कांग्रेस को भी हरा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक ढंग से काम करती है। जबकि कांग्रेस में व्यक्ति काम करता है। भाजपा के प्रचार में एक नहीं सामूहिक रुप से राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता लगे हुए हैं, जबकि कांग्रेस में केवल अकेले कमलनाथ सभा और रैली कर रहे हैं। उन्होंने अलीगढ़ के ताले में सभी को बंद कर दिया है। प्रभात झा ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुई और स्व. राजमाता सिंधिया की परम्परा आगे बढ़ रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि आगामी 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीद्वार महेन्द्र सिंह सिसौदिया को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, जनजाति में फूट डालकर सत्ता बचाने का काम किया : विष्णुदत्त शर्मा

वरिष्ठ नेता झा ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है। यहां पर जो कांग्रेस थी, वह ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस थी। अब सिंधिया भाजपा में आ गए हैं, तो भाजपा और सिंधिया जी एक और एक 11 हो गए हैं, वहीं कांग्रेस नौ दो ग्यारह हो गई। झा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को केवल कमलनाथ ही चला रहे हैं। पोस्टरों से राहुल गांधी और दिग्विजयसिंह गायब हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस को कमलनाथ की कंपनी चला रही है। प्रभात झा ने कहा कि शिवराज सिंह प्रदेश में गरीब, कमजोर लोगों की सेवा कर रहे हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है और वह निम्न भाषा पर उतर आई है। कांग्रेस के नेता प्रदेश के सीएम को भूखा, नंगा बोलते हैं। जबकि कमलनाथ को उद्योगपति बताते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर की सेवा करना गुनाह है तो यह शिवराज जी और भाजपा करती रहेगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार