कमलनाथ बोले शिवराज सरकार ने जनता को भगवान भरोसे और लावरिस छोड़ दिया

By दिनेश शुक्ल | Apr 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निपटने को लेकर सरकार तमाम दावे कर रही है। ऑक्सीजन की भरपूर आपूर्ति का आश्वासन दिया जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि नींद में सोई यह सरकार आखिर कब और कैसे जागेगी।

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में डॉक्टर की लापरवाही का मामला आया सामने, कोरोना पॉजिटिव बता कर लगा दिए इंजेक्शन, मौत के बाद रिपोर्ट बताई निगेटिव

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को भगवान और खुद को पुजारी बताने वाले, उनके सामने चुनावों में घुटने के बल बैठने वालों ने आज जनता को लावारिस व भगवान भरोसे छोड़ दिया है। निष्ठुरता, लापरवाही, नाकामी व गैरजिम्मेदाराना रवैये की अब तो हद हो गयी है।

प्रमुख खबरें

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

Maruti Suzuki वर्ष 2031 तक उतारेगी 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां

शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: झीरम घाटी हमले में मृत्युदंड और EPFO वेतन सीमा बढ़ी

Chile में मिले 500 साल पुराने अवशेषों से Smallpox Virus के प्राचीन डीएनए का चला पता