कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, भूल भुलैया-2 को मिल रहा दर्शकों का प्यार

By अंकित सिंह | May 26, 2022

वैसे तो कंगना रनौत की ज्यादातर फिल्में हिट होती रही है। हालांकि हाल में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है। धाकड़ फिल्म का प्रशंसकों ने बेसब्री से इंतजार किया था। हालांकि अब यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। वहीं दूसरी ओर भूल भुलैया 2 का क्रेज देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बेजोड़ प्रदर्शन किया है। कंगना की फिल्म धाकड़ को जिस तरीके से दर्शकों का रिस्पांस मिलना चाहिए था, वैसा मिला नहीं। इस बार कंगना रनौत का पर्दे पर जादू नहीं चल पाया है। हालांकि कंगना रनौत ने अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया था।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मुद्दे पर बोलीं कंगना रनौत, काशी के कण-कण में महादेव, उन्हें किसी संरचना की ज़रुरत नहीं

कंगना रनौत की फिल्म के फ्लॉप होने का कारण यह भी रहा कि इस फिल्म में हद से ज्यादा एक्शन था। जबकि कहानी दमदार नहीं थी। कुछ लोगों ने तो इस फिल्म में ओवर एक्टिंग को भी खराब प्रदर्शन का कारण बता दिया है। जबकि भूल भुलैया-2 ने इस फिल्म को काफी जोरदार टक्कर दी है। धाकड़ फिल्म में कंगना रनौत. अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता जैसे स्टार कलाकार है। रजनीश घाई ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं भूल भुलैया टू में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, राजपाल यादव और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं इस फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है। 

प्रमुख खबरें

खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर बवाल: Priyanka Gandhi ने पूछा - यह कैसी Politics?

मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, Lok Sabha और Rajya Sabha अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Strait of Hormuz पर US का पूर्ण कब्जा, Donald Trump बोले- ईरान अब Middle East का दादा नहीं रहा

Dengue Platelets Danger: डेंगू में कब गिरती है प्लेटलेट्स? जानिए ये Critical Signs और डॉक्टर की सलाह