प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर खान, घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2020

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर ने बुधवार को कहा कि उनके यहां दूसरा बच्चा होने वाला है। दोनों ने एक आधिकारिक वक्तव्य जारी कर करीना के गर्भधारण की सूचना दी और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। वक्तव्य में कहा गया, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में नया सदस्य आने वाला है! सभी शुभचिंतकों को उनके प्रेम और समर्थन के लिए धन्यवाद।” 

इसे भी पढ़ें: खामोश हो गई मुशायरों में गूंजने वाली दमदार आवाज, बेबाक और बेखौफ शायर थे राहत इन्दौरी

करीना (39) ने अपने पहले बच्चे तैमूर को 20 दिसंबर 2016 को जन्म दिया था। उस समय बच्चे का नाम तैमूर रखते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर तैमूर नाम के मूल पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। पैदा होने के कुछ समय बाद ही तैमूर इंटरनेट पर छा गए थे और आज भी पैपरात्जी चौबीस घंटे उसकी तस्वीरे लेने को बेताब रहते हैं। 49 वर्षीय सैफ ने पांच साल के प्रेम प्रसंग के बाद करीना से अक्टूबर 2012 में शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी जिससे उनकी अभिनेत्री बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं। 

प्रमुख खबरें

UP से दिख रही राहुल-प्रियंका की दूरी, अखिलेश भी कर रहे कम प्रचार, मोदी-योगी खूब दिखा रहे अपनी ताकत

जी7 जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई नहीं कर सकता ये दावा एकदम बकवास, UN क्लाइमेट चीफ बोले- नतीजे पहले से निर्धारित नहीं कर सकते

राजस्थान पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे दो हिस्ट्रीशीटर समेत पांच बदमाशों को पकड़ा

Char Dham Yatra 2024 के लिए इतने श्रद्धालु करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन, लगातार टूट रहे रिकॉर्ड