कर्नाटक: व्हिप को लेकर आपस में भीड़े येदियुरप्पा और सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

बेंगलूरू। कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और भाजपा के नेता विपक्ष येदियुरप्पा के बीच बागी विधायकों को जारी व्हिप को लेकर मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में तर्क-वितर्क हुआ। बागी विधायकों के इस्तीफे से कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) सरकार के भविष्य पर खतरे के बादल मंडराए हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा लाए गए विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने के दौरान येदियुरप्पा ने कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया से कहा कि बागी विधायकों को उनके द्वारा जारी किए गए व्हिप का कोई मूल्य नहीं है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘कानून की मेरी समझ यह है कि उच्चतम न्यायालय ने विधायकों (बागी) को व्हिप से संरक्षण प्रदान किया है। उन्हें विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। आप चाहे मुझसे सहमत हों या न हों, लेकिन आपके व्हिप का कोई मूल्य नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा का आरोप, करदाताओं का पैसा बर्बाद कर रहे हैं कुमारस्वामी

सिद्धरमैया ने जवाब में कहा कि शीर्ष अदालत ने उनके व्हिप जारी करने पर रोक नहीं लगाई है और विधानसभा अध्यक्ष ने उनके इस अधिकार को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने मुझसे नहीं कहा है कि मैं व्हिप जारी न करूं। मुझे व्हिप जारी करने के लिए संविधान के तहत हर अधिकार मिला है। इसे अध्यक्ष ने बरकरार रखा है।’’

 

प्रमुख खबरें

Palghar जिले में हत्या के आरोपी पति-पत्नी 16 साल बाद Madhya Pradesh से गिरफ्तार

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत