कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर अक्टूबर से शुरू करेंगे फिल्म ''दोस्ताना 2'' शूटिंग

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2019

फिल्म 'दोस्ताना 2' की घोषणा करण जौहर पहले ही कर चुके हैं। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर नई खबर यह है कि कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर जो इस समय अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, वह इस फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग अक्टूबर से शुरू करेंगे।

फिलहाल अभी भी इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि फिल्म में तीसरी लीड रोल कौन निभाएंगा। कार्तिक ने अभी इम्तियाज अली की 'लव आज कल 2' की शूटिंग की है और इस समय वह लखनऊ में 'पति पत्नी और फिर से' की शूटिंग कर रहे हैं, अभिनेता को सितंबर के अंत तक शूटिंग पूरी करने की उम्मीद है, जबकि जान्हवी IAF की ऑफिसर गुंजन सक्सेना की बायोपिक में व्यस्त हैं इसके अलवा और वह हॉरर फिल्म 'रूह-ए-अफ्ज़ा' का शूट भी शायद सितंबर तक पूरा कर ले।

इसे भी पढ़ें: पूरब कोहली ने कहा, बॉलीवुड में खुद को हर फिल्म के साथ साबित करना जरूरी

इसलिए 'दोस्ताना 2' के निर्माता एक बार फिर से फर्श पर जाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि दोनों कलाकार अपने मौजूदा फिल्म शेड्यूल से अक्टूबर तक मुक्त हो जाएंगे। फिल्म का शूट अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। जनवरी में दोनों कलाकार अपनी अन्य नये प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए फ्री हो जाएंगे। कार्तिक 'भूल भुलैया 2' का शूट जारी रह सकते हैं, जबकि जान्हवी केजेओ की 'तख्त' और अन्य फिल्म प्रमोशन की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

यह भी देखें-

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!