Travel Tips: कश्मीर में गिरी पहली बर्फ, जन्नत से खूबसूरत हुए नजारे, जानें कब और कैसे पहुंचें

By अनन्या मिश्रा | Oct 31, 2025

नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और भारत का जन्नत कहा जाने वाले शहर कश्मीर में पहली बर्फबारी हुई है। मौसम की पहली बर्फबारी ने कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके जोजिला पास की चोटी को रातों-रात बर्फ से ढक दिया है। उत्तरी कश्मीर का यह फेमस पर्यटन स्थल एक शांत शीतकालीन वंडरलैंड में बदल गया है। कश्मीर के खूबसूरत नजारे इन दिनों पर्यटकों को स्वर्ग का एहसास दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस विंटर कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कश्मीर कैसे पहुंचे और यहां पर कब बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: IRCTC लाया नवंबर में घूमने का शानदार मौका, सिर्फ 15 हजार रुपये में पूरा पैकेज बुक करें!

ऐसे पहुंचे कश्मीर

आप हवाई जहाज और ट्रेन दोनों से कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं। हवाई जहाज से दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों से डायरेक्ट श्रीनगर तक सीधी उड़ान भर सकते हैं। वहीं कश्मीर पहुंचने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरें। मुंबई से जम्मू तक उड़ान का समय करीब 2 घंटे से अधिक है। आप दिल्ली या मुंबई से ट्रेन से जम्मू तक यात्रा कर सकते हैं। फिर वहां से बस या टैक्सी द्वारा श्रीनगर तक सफर तय कर सकते हैं।

कब जाएं कश्मीर

बता दें कि आप अपनी चॉइस के मुताबिक कभी भी कश्मीर जा सकते हैं। यानी की आपको जिस तरह का मौसम पसंद है, उसी के हिसाब से आप कश्मीर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आपको कश्मीर में हरे-भरे पहाड़ और वादियां देखना चाहते हैं, तो मार्च से अक्तूबर का महीना यहां जाने के लिए बेस्ट है। वहीं अगर आप कश्मीर में बर्फबारी और स्कीइंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप नवंबर से फरवरी तक कभी भी यहां पहुंच सकते हैं। वहीं हरी-भरी वादियां देखने के लिए आप मार्च से अगस्त के बीच यहां आ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

मोदी सरकार ने लगाया बड़ा दांव! सरकारी बॉन्ड पर कैपिटल गेन्स टैक्स खत्म, विदेशी निवेशकों को बड़ी राहत | Capital Gains Tax Removed

Delhi Hotel Fire Tragedy | मालवीय नगर की आग ने ली एक ही परिवार के 8 लोगों की जान, मासूम पोतियाँ भी सोई मौत की नींद

‘कपड़े हो गए छोटे, तो शर्म कहां से आए?’ वाली कॉन्टेंट क्रिएटर Anita Bishnoi ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के मालवीय नगर होटल में भीषण अग्निकांड! 12 विदेशियों समेत 21 की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश