कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन 25 मार्च से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

श्रीनगर।  कश्मीर में नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही बृहस्पतिवार कोएशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुल जाएगा। पूर्व में सिराज बाग के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने खुलवाया था। ट्यूलिप गार्डन जबरवन पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है और यह एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। यह लगभग 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस उद्यान को कश्मीर घाटी में फूलों की खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खोला गया था। ट्यूलिप गार्डन के प्रभारी इनाम रहमान सोफी ने पीटीआई-को बताया, बृहस्पतिवार को गार्डन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने केरल में भाजपा उम्मीदवारों के लिये किया प्रचार

अधिकारियों ने कहा कि पुष्प कृषि विभाग ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से ट्यूलिप गार्डन घूमने और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार का आनंद लेने का आग्रह किया। बाग के बारे में ट्वीट करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, जब भी आपको अवसर मिले, जम्मू-कश्मीर की यात्रा करें और सुंदर ट्यूलिप गार्डन का दर्शन करें। उन्होंने कहा, ट्यूलिप के अलावा, आप जम्मू-कश्मीर के लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार का अनुभव करेंगे। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, कल 25 मार्च जम्मू-कश्मीर के लिए खास है। जबरवन पर्वत की तलहटी में स्थित अद्भुत ट्यूलिप गार्डन आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। गार्डन में 64 से अधिक किस्मों के 15 लाख से अधिक फूल दिखाई देंगे।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार