कश्मीरी शख्स को कमरा नहीं देना दिल्ली के इस होटल को पड़ा भारी, पुलिस और OYO ने लिया बड़ा एक्शन

By निधि अविनाश | Mar 25, 2022

जम्मू-कश्मीर के एक शख्स को दिल्ली के जहांगीरपुरी के एक ओयो होटल में रहने से मना कर दिया गया, जिसमें होटल कर्मचारियों ने पुलिस के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी कश्मीरी शख्स को होटल में कमरा देने से मना किया हुआ है। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने होटल के खिलाफ व्यक्ति को आवास से वंचित करने और इसके लिए उन्हें दोषी ठहराने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि, घटना बुधवार को होटल प्लेजेंट इन में हुई, जहां एक कश्मीरी शख्स ने ऑनलाइन होटल बुक किय़ा था और उसे होटल वाले चेक इन करने से मना कर देते है। इसका एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

ओयो ने एक बयान में कहा कि, हमने होटल को तुरंत अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। हमारे कमरे और दिल हमेशा सबके लिए खुले हैं। यह ऐसा कुछ नहीं है जिस पर हम कभी भी समझौता करेंगे। हम निश्चित रूप से जांच करेंगे कि होटल ने चेक-इन से इनकार करने के लिए क्यों मजबूर किया। बता दें कि, पुलिस ने होटल पर आईपीसी की धारा 153 बी (1)  के तहत मामला दर्ज किया है। डीसीपी (नॉर्थवेस्ट) उषा रंगनानी ने कहा कि, वीडियो में कर्मचारियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे बुकिंग रद्द कर रहे हैं क्योंकि पुलिस ने उन्हें निर्देश दिया था। हमने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। यह बिल्कुल झूठ है।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश