विक्की-कटरीना की रोमांटिक केमिस्ट्री ने पूल में लगाई आग, कैप्शन पढ़कर चाहने वालों को भी हो गई जलन

By प्रिया मिश्रा | May 07, 2022

कटरीना कैफ और विक्की कौशल का नाम बॉलीवुड की सबसे फेवरेट जोड़ियों में शामिल हैं। फैंस को विक्की और कैट की क्यूट कैमिस्ट्री काफी पसंद आती है। दोनों अपनी फोटोज़ सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल के साथ लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं। इस फोटो में दोनों पूल के अंदर एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने पार्टी में किया था अपने और शाहरुख़ खान के रिश्ते का खुलासा, दंग रह गए थे सभी

सोशल मीडिया यूजर्स को कैटरीना और विक्की की यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है। कैटरीना इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर को 2.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया आप दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'शेयरिंग इज केयरिंग।' एक यूजर अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा. 'पानी में आग लगा दी भाई।' वही एक यूजर ने लिखा, 'हमारे विक्की के कपड़े कहां गए।'

इसे भी पढ़ें: रेखा ने सुनाया अपनी ज़िंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा, कहा - 'मैं छटपटाती रही लेकिन फिर भी उसने मेरे साथ गलत करना बंद नहीं किया'

बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के बड़वाड़ा के सिक्स सेंस फोर्ट में एक अंतरंग समारोह में शादी की थी।  वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वे सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3, फोन भूत और जी ले जरा फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं, विक्की कौशल की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को प्रिय भोग लगाने से दूर होंगी परेशानियां, मिलेगी सुख-समृद्धि

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार