गुजरात के लिए ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस उम्मीदवार का नाम राज्य के लोगों द्वारा पार्टी को दी गई राय के आधार पर तय किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि ‘आप’ से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोरठिया शामिल हैं।

उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, ‘‘हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे।’’ उस वक्त केजरीवाल ने यह भी कहा था, ‘‘पंजाब चुनाव के दौरान हमने लोगों से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. लोगों ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया था और जनता की मर्जी के मुताबिक हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।’’ ‘आप’ ने बृहस्तिवार को गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होंगे जबकि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit में UNSC सुधार और बहुध्रुवीय व्यवस्था पर Antonio Guterres देंगे जोर

BSP सुप्रीमो Mayawati का बड़ा फैसला! Akash Anand को किया पार्टी से निष्कासित, रिश्तेदारी और रीपोस्ट न करने पर जताई नाराजगी

Bengal में उप-चुनाव से पहले BJP ने बनाई 263 सदस्यीय कार्यसमिति

Rajasthan municipal elections में 76.41% वोटिंग, अरनोद में सबसे अधिक मतदान