By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2020
तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सात नवंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे जिसके दो दिन बाद सोमवार को उन्हें त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। नयी दिल्ली से लौटने के बाद खान(68) संक्रमित पाए गए थे। राजभवन की तरफ से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई।
राजभवन ने ट्वीट किया, “उचित उपचार के लिए राज्यपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।” ट्वीट के मुताबिक राज्यपाल के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। अस्पताल के मुताबिक उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में उपचार कराने के लिए भर्ती कराया गया है।