मान सरकार के दौरान पंजाब में बढ़ रहा खालिस्तान का प्रभाव, कांग्रेस ने AAP के शासन को बताया देश को नष्ट करने वाला मॉडल

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आप शासित पंजाब में खालिस्तानी भावनाएं और कट्टरवाद बढ़ रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने आप के शासन मॉडल को 'देश को नष्ट करने सरीखा बताया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और सांसद अजय माकन, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दावा किया कि पूरे पंजाब में 11 ग्रेनेड हमले हुए हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सरकार और घटनाओं पर मीडिया का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी, बीजेपी नेताओं के महाकुंभ स्नान पर खरगे का तंज

कांग्रेस ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री (भगवंत मान का जिक्र करते हुए) कायर हैं। वह खालिस्तानियों के खिलाफ नहीं बोल सकते और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते। केजरीवाल को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, कांग्रेस ने आप की पाप की कैदी शीर्षक से एक पावरप्वाइंट भी दिखाया, जिसमें पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक केपीएस गिल के बयान शामिल थे।

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट