खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021: CM मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लांच किया लोगो और गीत

By अभिनय आकाश | May 07, 2022

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंचकुला में चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लोगो के लॉन्च समारोह में शामिल हुए। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरुआत हुई। लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह भी पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। दिल्ली के तूफान के सामने उड़ गए हैदराबादी, वॉर्नर-पॉवेल ने खेली आक्रामक पारी

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि खेल विभाग के माध्यम से हमने नीति बनाई है जिसमें जो खिलाड़ी मेडल लेकर आएंगे उनको हम सरकारी नौकरी देंगे। जिन खिलाड़ियों ने खेल में हिस्सा लिया और कोई मेडल नहीं जीता उनके लिए हमने ग्रुप डी की नौकरी में 10% और ग्रुप सी में 3% आरक्षण देने का फैसला लिया है।  

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त