किन्नर ने परिचित महिला से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

By दिनेश शुक्ल | Mar 27, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक किन्नर द्वारा अपनी परिचित महिला के साथ अपने दोस्त से दुष्कर्म कराने तथा उसका वीडियो बनाकर धमकाने और जबरन शादी करा देने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

बेहोश महिला के साथ अखिलेश ने दुष्कर्म किया और किन्नर ने उसका वीडियो बनाया। सुबह जब महिला को होश आया तो उसे सब कुछ समझ में आ गया। उसने किन्नर से जमकर विवाद किया। इधर किन्नर ने महिला को रात का वीडियो बताया और कहा कि यदि भागने की कोशिश की या किसी को बताया तो वह वीडियो सोश्यल मीडिया में वायरल कर देगा। इसके बाद अखिलेश महिला को जर्बदस्ती कोर्ट ले गया और विवाह कर लिया। इसके बाद वह महिला को अपने गांव ले गया तथा वहां भी दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में 56 नहीं 36 घंटे का लॉकडाउन, आपदा प्रबंधन की बैठक में लिया गया निर्णय

इधर महिला का पति उसे तलाशते हुए किन्नर के घर पहुंचा। सारी जानकारी मालूम होने पर वह अपनी पत्नि और बच्ची को इनके चुंगल से छुड़ाने के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने  किन्नर और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी