किरण मजूमदार-शॉ, पति ने ग्लासगो विश्वविद्यालय को $ 7.5 मिलियन का किया दान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

लंदन। बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और उनके पति जॉन शॉ ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो विश्वविद्यालय में एक विस्तार परियोजना में योगदान के इरादे से विश्वविद्यालय को 75 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दिया है। जॉन इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि 50 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि अनुसंधान केंद्र के लिये होगी। इसका निर्माण कार्य विश्वविद्यालय के एक अरब पाउंड की लागत वाली परिसर विकास परियोजना के तहत वेस्टर्न इनफर्मरी स्थल पर चल रहा है। नये केंद्र में एक तल पर लोगों के लिये एक सार्वजनिक खुली जगह होगी जिसका नाम ‘शॉ प्लाजा’ होगा।

इसके अलावा 25 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि ‘मजूमदार-शॉ चेयर ऑफ प्रेसिजन ओंकोलॉजी’ नाम से एक नये प्रोफेशनल चेयर के निर्माण के लिये दी गयी। बायोकॉन के उपाध्यक्ष जॉन ने कहा कि ग्लासगो विश्वविद्यालय का गर्वित पूर्व छात्र होने के नाते मुझे ऐसे समय में विश्वविद्यालय को उपहार देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जब यहां बड़ा विस्तार हो रहा है। किरण और मुझे दोनों को यहां से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित होने का गौरव मिला है।

इसे भी पढ़ें: OPEC उत्पादन कटौती सौदे का विस्तार करने के लिए सहमत हुए रूस-सऊदी अरब

उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी बायोकॉन की सफलता के कारण ही हम लोकहित में कुछ कर पाये हैं। मधुमेह और कैंसर बायोकॉन के मुख्य रूचि वाले क्षेत्र हैं जो ग्लासगो में अनुसंधान कार्य से मिलती है। इसलिए हमारा यह उपहार कैंसर के क्षेत्र में अनुसंधान और इसके निवारण में सहयोग करेगा। ग्लासगो विश्वविद्यालय के पास आधुनिक विज्ञान को नये स्तर पर ले जाने और एक वैश्विक मान्यताप्राप्त अनुसंधान केंद्र बनने की क्षमता है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand