OPEC उत्पादन कटौती सौदे का विस्तार करने के लिए सहमत हुए रूस-सऊदी अरब

russia-saudi-arabia-to-extend-opec-production-cut-deal

पुतिन ने जी20 शिखर सम्मेलन के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि हम, रूस और सउदी अरब, सौदे को आगे बढ़ाएंगे। कितने समय तक? हम इसके बारे में सोचेंगे। यह छह महीने या नौ महीने के लिये होगा। संभव है कि यह नौ महीने हो सकता है।

ओसाका। रूस और सउदी अरब कच्चे तेल की अधिक वैश्विक आपूर्ति के बीच उत्पादन कम रखने पर सहमत हुए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुतिन ने जी20 शिखर सम्मेलन के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि हम, रूस और सउदी अरब, सौदे को आगे बढ़ाएंगे। कितने समय तक? हम इसके बारे में सोचेंगे। यह छह महीने या नौ महीने के लिये होगा। संभव है कि यह नौ महीने हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने एर्दोआन से कहा, रूस से S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदा जाना ‘‘एक दिक्कत’’ 

पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने वाले देशों के समूह ओपेक ने पिछले साल दिसंबर में कच्चा तेल का दैनिक उत्पादन 12 लाख बैरल तक कम करने का विकल्प चुना था। सउदी अरब ओपेक का सबसे मुख्य सदस्य है। ओपेक की मंगलवार को वियना में उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़