पतले हैं बाल तो भूलकर भी ना करें यह मिसटेक्स

By मिताली जैन | Mar 22, 2021

बाल किसी भी महिला के लुक्स का एक अहम् हिस्सा होते हैं और इसलिए लड़कियां जितना ख्याल अपनी स्किन का रखती हैं, उतना ही ध्यान वह अपने बालों पर भी देती हैं। हालांकि कभी−कभी बालों की केयर करने के चक्कर में वह अपने बालों को ही नुकसान पहुंचा देती हैं। खासतौर से अगर आपके बाल पतले हैं और आप अपने बालों की देख−रेख करने में गलती कर बैठती हैं तो इससे बालों को अधिक खामियाजा भुगतना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जो पतले बालों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं−

हेयर केयर एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आपके बाल गीले हैं तो ऐसे में उन्हें बांधना या पोनीटेल बनाने की भूल ना करें। यह आपके बालों को खासतौर से पतले बालों को काफी डैमेज कर सकता है। जब गीले बालों को बांधा जाता है तो इससे हेयर फॉल की समस्या शुरू हो सकती है।

बहुत अधिक स्टाइलिंग करना

हो सकता है कि आप अपने बालों को एक बार डिफरेंट लुक देने के लिए हेयर स्टाइलिंग व हीट स्टाइलिंग प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करती हों। लेकिन अगर आपके बाल बहुत अधिक पतले हैं तो ऐसे में बहुत अधिक हीट स्टाइलिंग प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से आपके हेयर डैमेज होते हैं।

कंडीशनर का इस्तेमाल ना करना

हेयर वॉश करना हेयर केयर रूटीन का सबसे बेसिक स्टेप है, लेकिन अगर आप कंडीशनर को स्किप करती हैं तो इससे आपके बाल रूखे व बेजान नजर आते हैं। आपकी स्किन की तरह ही बालों को भी नमी की जरूरत होती है और अगर आप इस स्टेप को नजरअंदाज करती हैं तो इससे आपके पतले बाल और भी ज्यादा फलैट नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने से हैं परेशान तो जरूर अप्लाई करें यह कैफीन हेयर मास्क

बालों को ओवरवॉश करना

हेयर केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि यह एक छोटी सी गलती है, लेकिन इससे आपके पतले बालों को काफी नुकसान होता है। कई बार लड़कियां अपनी बालों की केयर करने व गंदगी व चिपचिपेन से बचने के लिए उसे हर दिन वॉश करती हैं। हालांकि ऐसा करने से बाल और भी ज्यादा पतले व रूखे बन जाते हैं। जिससे वह कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इस स्थिति में बालों में आप डाई शैम्पू का इस्तेमाल करें। यह बालों से अतिरिक्त चिपचिपेपन को दूर करेगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा