Anti-tobacco day: तंबाकू की क्रेविंग को खत्म करने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय

By मिताली जैन | May 31, 2021

धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने वाले अधिकतर लोगों की यही शिकायत होती है कि एक समय में उन्हें धूम्रपान करने या तंबाकू का सेवन करने की तीव्र इच्छा होती है। यह इच्छा इतनी शक्तिशाली होती है कि वह चाहकर भी खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। यकीनन तंबाकू की क्रेविंग बहुत अधिक तीव्र होती है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप इस इच्छा पर काबू नहीं पा सकते है। अगर आप सच में धूम्रपान बंद करना चाहते हैं, तो आप अपनी जीवनशैली में छोटे−छोटे बदलाव करके आप बेहद आसानी से ऐसा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में−

इसे भी पढ़ें: तम्बाकू निषेध दिवसः छोड़िए लत, इससे पहले कि तंबाकू आपको खाए

ट्रिगर को पहचानें और उससे बचें

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, तंबाकू या धूम्रपान करने वाले लोगों के कुछ ट्रिगर्स होते हैं और उस समय उनके लिए खुद को रोक पाना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सबसे पहले ट्रिगर की पहचान करके उससे बचने का प्रयास करते हैं। हो सकता है कि आप पार्टियों या बार में, या तनाव महसूस करते समय या कॉफी पीते समय धूम्रपान करते हों। इन्हें पहचानने के बाद आप उनसे निपटने के लिए एक योजना बनाएं।

करें थोड़ी देरी

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि आमतौर पर तंबाकू का सेवन करने की तीव्रता केवल कुछ समय के लिए ही होती है और अगर आप खुद पर उस समय नियंत्रण पा लेते हैं तो उसे छोड़ना भी आपके लिए आसान हो जाता है। मसलन, अगर आपको सिगरेट पीने की तलब हो रही है तो आप खुद से कहें कि आप इसका सेवन दस मिनट बाद करेंगे और फिर खुद को किसी काम में व्यस्त कर लें। आप पाएंगे कि कुछ ही मिनटों में आप सिगरेट के बारे में भूल भी चुके हैं। इस उपाय को अपनाकर धीरे−धीरे निकोटिन का सेवन करने की तीव्रत को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

चबाएं कुछ ना कुछ

अगर आपको तंबाकू की बहुत अधिक क्रेविंग हो रही हैं तो ऐसे में अपनी क्रेविंग को शांत करने के लिए आप अपने मुंह को काम पर लगाएं। आप शुगरलेस गम  से लेकर गाजर या नट्स आदि चबाएं। कुछ क्रंची व टेस्टी खाने से आपको एक संतोष का अहसास होगा और फिर तंबाकू की क्रेविंग भी कम होगी।

इसे भी पढ़ें: तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करता है ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’

करें फिजिकल वर्कआउट

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि फिजिकल एक्टिविटी करने से आपकी तंबाकू क्रेविंग की इंटेसिटी कम हो सकती है। इतना ही नहीं, फिजिकल वर्कआउट करने से तंबाकू की लालसा को दूर किया जा सकता है। आप अपनी पसंद से किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को चुन सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त

फरवरी में फिर लगा महंगाई का झटका, Food Inflation ने बढ़ाई चिंता, CPI 3.21% पर

Government का बड़ा ऐलान, Middle East तनाव के बीच नहीं होगी LPG Cylinder और Petrol की किल्लत

भारत को इजाजत देने वाले तुम कौन? दोस्त रूस ने ट्रंप का दिमाग कर दिया ठंडा