CWG 2022: तैराकी में इतिहास रच सकता है भारत, जानें पहले दिन कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

By अंकित सिंह | Jul 30, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ है। 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 28 जुलाई को हुई थी। 29 जुलाई को कई भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया। हालांकि, पहले दिन भारत को कोई मेडल नहीं मिला। इन सबके बीच तैराकी में श्रीहरि नटराजन ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। जिसके बाद से भारत को मेडल की आस जगी है। श्रीहरि अपनी हीट में चौथे और कुल सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। वहीं, साजन प्रकाश और कुशाग्र रावत से भी मेडल की उम्मीद है। प्रकाश पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाय में अपनी हीट में आठवें स्थान पर रहे। कुशाग्र पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 3:57.45 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे। कुशाग्र और प्रकाश अब दूसरे वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। 

क्रिकेट: भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से हराया। 

बैडमिंटन मिश्रित टीम: भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हराया। 

मुक्केबाजी: शिव थापा (63.5 किग्रा) ने पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को 5-0 से मात दी। 

टेबल टेनिस भारतीय पुरुष टीम ने बारबडोस को 3-0 से हराया। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया। 

साइकिलिंग: भारतीय पुरुष स्प्रिंट क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रहते हुए पदक दौर में जगह नहीं बना सकी। महिला स्प्रिंट टीम क्वालीफाइंग दौर में सातवें स्थान के साथ पदक दौड से बाहर हुई। भारतीय पुरुषों की 4000 मीटर पर्सूट टीम चार मिनट 12.865 सेकंड के समय के साथ क्वालीफिकेशन में छठे और आखिरी स्थान पर रही।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: बर्मिंघम में जीतेगा तो भारत ही... खिलाड़ियों ने किया शानदार आगाज... पढ़ें सभी अपडेट्स

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट 14 वर्षीय स्क्वाश खिलाड़ी अनहत सिंह ने महिला एकल प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर