लहसुन को जल्दी छीलने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

By मिताली जैन | Oct 07, 2020

लहसुन एक ऐसा फूड इंग्रीडिएंट है, जो किसी भी व्यजंन का स्वाद पूरी तरह बदल देता है। सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि घर के खाने में भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। अदरक−लहसुन के पेस्ट का तड़का अगर सब्जी में लग जाए तो फिर कहने ही क्या। लहसुन का एक बहुत ही स्टांग टेस्ट होता है, लेकिन इसके साथ एक समस्या यह होती है कि लहसुन को छीलने में काफी वक्त लगता है और यही कारण है कि सब्जी के लिए तड़का तैयार करने में काफी आलस आता है। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा ही होता हो। तो चलिए आज हम आपको लहसुन को छीलने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं−

यह एक बेहद ही आसान तरीका है और इस तरह लहसुन छीलते समय आपको उसके रस से हाथों में चिपचिपेपन का अहसास भी नहीं होगा। इसके लिए आप एक कटोरी में हल्का गर्म पानी डालकर उसमें 10 मिनट के लिए लहसुन भिगो कर रख दें। उसके बाद आप लहसुन को हाथ से रगड़ें, आप देखेंगे कि छिलका बेहद आसानी से निकल गया है।

दूसरा तरीका

यह तरीका आपको तब अपनाना चाहिए, जब आपको बहुत अधिक मात्रा में लहसुन छीलना हो। इसमें काफी वक्त निकल जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप एक कड़ाही को हल्का गर्म करें और फिर करीबन दो−तीन मिनट के लिए उसे भून लें। जब यह ठंडा हो जाए तो आप लहसुन छीलें। इसके बाद लहसुन को छीलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

तीसरा तरीका

लहसुन को क्रश करके भी उसे बेहद जल्दी छीला जा सकता है। इसके लिए आप काउंटरटॉप पर लहसुन की कलियां रखें और फिर बेलन की मदद से उसे हल्का सा क्रश करें। ऐसा करने से छिलके लहसुन के ऊपर से हट जाएंगे। इसके बाद आप हाथों की मदद से उसे हटाएं। 

इसे भी पढ़ें: घर पर भी किया जा सकता है सोने के गहनों को साफ, बस जान लें सही तरीका

चौथा तरीका

लहसुन को गर्म करके भी उसे आसानी से छीला जा सकता है। इसके लिए आप कड़ाही में लहसुन को गर्म करने के अलावा माइक्रोवेव की मदद भी ले सकते हैं। बस आप 30 सेकंड के लिए लहसुन को माइक्रोवेव में रखें और फिर उसके बाद लहसुन को छीलें। लहसुन काफी जल्दी छील जाएगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें