कड़ी मेहनत के बाद भी कम नहीं हो रहा वजन, जानिए क्यों

By मिताली जैन | Apr 25, 2019

आज के समय में आपको अपने आसपास ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे, जो वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। लेकिन जब व्यक्ति को मनचाहा परिणाम प्राप्त नहीं होता तो व्यक्ति वजन कम करने के प्रयास ही छोड़ देता है। वहीं कुछ लोगों की शिकायत होती है कि कड़ी मेहनत के बाद भी उनका वजन कम नहीं हो रहा। अगर आपका नाम भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शुमार है तो हम आपको बता दें कि इसके पीछे कुछ छोटी−छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं, जिस पर अमूमन किसी का ध्यान नहीं जाता। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

धैर्य की कमी

जब भी व्यक्ति वेट लॉस करना चाहता है तो उसकी यही चाहत होती है कि उसका वजन जल्द से जल्द कम हो जाए। वह लोगों से सुनता है कि किसी का तीन में अठारह किलो वजन कम कर लिया या फिर किसी ने दो ही महीने में अपना वेट लॉस टार्गेट पूरा कर लिया। ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता। दरअसल, हर किसी की बॉडी अलग होती है और इसलिए वह अलग तरह से रिस्पॉन्स करती है। शुरूआत में आप माह में दो से तीन किलो तक ही वजन घटाने की कोशिश करें। कभी भी दूसरों की देखादेखी न करें। 

गलत डाइटिंग 

डाइटिंग का नाम सुनते ही लोग समझने लगते हैं कि डाइटिंग करने से उनका वजन कम हो जाएगा। जहां कुछ लोग डाइटिंग के नाम पर भूखे रहने लग जाते हैं तो कुछ लोग अलग−अलग तरह की डाइट जैसे कीटो डाइट या आईएम डाइट आदि करने लग जाते हैं। ऐसा भूल से भी न करें। दरअसल, बॉडी का काम करने का अपना तरीका होता है और इंटरनेट पर कुछ भी देखकर उसे फॉलो न करें। इससे वजन तो कम नहीं होता, बल्कि व्यक्ति अन्य कई बीमारियों के घेरे में आ जाता है। अगर आप सच में वजन कम करना चाहते हैं तो किसी अच्छे डाइटीशियन या न्यूटिशनिस्ट की सलाह व उनकी गाइडेंस में ही डाइटिंग करें।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज को दूर करने से वजन कम करने में मददगार है भुजंगासन

अमृत है पानी

शरीर के लिए पानी अमृत समान है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप कई तरह की बीमारियों से तो बचे रहते हैं ही, साथ ही इससे बॉडी डिटॉक्स भी होती है। इतना ही नहीं, वजन कम करने में भी पानी सहायक है। पानी व्यक्ति को ओवरईटिंग से बचाता है और उसे हेल्दी व एनर्जेटिक बनाए रखता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Delhi Police के घायल कर्मियों के परिजनों ने लगाई Supreme Court से न्याय की गुहार, Jantar Mantar पर प्रदर्शन की अनुमति भी माँगी

कोई छात्र Idiot या अंधभक्त नहीं! Rahul Gandhi को BJP का करारा जवाब, लगाया झूठ बोलने का आरोप

Sawan 2026: सोमवार को Belpatra तोड़ने की मनाही क्यों? जानें Shivpuran के महत्वपूर्ण Rules और मान्यताओं का विश्लेषण

राष्ट्रमंडल खेल: 200 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे साजन प्रकाश, पैरा तैराक फाइनल में पहुंचे