रवि शास्त्री के बचाव में आए कोहली बोले- एजेंडा के तहत उनको किया जा रहा है ट्रोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

नयी दिल्ली। विराट कोहली ने रवि शास्त्री को लगातार ट्रोल किए जाने को एजेंडा से प्रभावित बताया और कहा कि भारतीय कोच इस धारणा से सबसे कम प्रभावित हैं कि वह कप्तान की हां में हां मिलाते हैं। कोहली ने कहा कि शास्त्री ने ‘साहस’ के साथ ‘बिना हेलमेट’ के तेज गेंदबाजों का सामना किया और सलामी बल्लेबाज के रूप में 41 की औसत से रन बनाए जो मौजूदा कोच के आलोचकों को कड़ा जवाब है।

कोहली ने इंडिया टुडे को उसके विशेष शो ‘इंस्पिरेशन’ पर कहा कि मुझे लगता है कि इनमें से अधिकांश चीजें एजेंडा से प्रभावित हैं और मुझे नहीं पता कि कोई ऐसा क्यों और किसलिए कर रहा है लेकिन इस तरह से झूठ को स्वीकार करना एजेंडा से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि भाग्य से रवि भाई के मामले में वह ऐसे व्यक्ति हैं जो इन चीजों की बिलकुल परवाह नहीं करते। बायें हाथ के स्पिनर के रूप में आगाम करने वाले शास्त्री ने बाद में भारत के लिए पारी का आगाज भी किया और 1985 विश्व सीरीज क्रिकेट में उन्हें ‘चैंपियन आफ चैंपियन्स’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिला। मुख्य कोच का समर्थन करते हुए कोहली ने ये सभी तर्क रखे।

इसे भी पढ़ें: BCCI की बैठक में राजस्थान क्रिकेट संघ को सौंपी गई प्रशासनिक शक्ति

कोहली ने ट्रोल करने वालों को संदेश देते हुए कहा कि दसवें नंबर से सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा गया और सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 41 के औसत से रन बनाए। वह किसी ऐसे व्यक्ति से परेशान नहीं होने वाले जो घर में बैठकर उनकी ट्रोलिंग कर रहा हो क्योंकि अगर आप उनकी जैसी उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति की ट्रोलिंग करना चाहते हैं तो चलिए फिर उन गेंदबाजों का सामना कीजिए, जो उन्होंने किया है वह कीजिए, ऐसा करने के लिए हौसला चाहिए, इसके बाद उनके साथ बहस कीजिए।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण एशियाई खेलों में भारत के ध्वजवाहक होंगे गोला फेंक स्टार तेजिंदर पाल

हाल में टेस्ट श्रृंखला में बांग्लादेश को रौंदने के बाद कोहली ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को ‘स्वप्निल संयोजन’ करार दिया जो किसी भी सतह पर किसी भी तरह के विरोधी को ध्वस्त करने में सक्षम है। ऐसा जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में किया गया। कप्तान ने कहा कि काफी अधिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद तेज गेंदबाजों के बीच सौहार्द है और बिलकुल भी असुरक्षा नहीं है। कोहली ने कहा कि बिलकुल भी जलन नहीं है और यह उनका सबसे मजबूत पक्ष है, वे परवाह नहीं करते कि शमी की रैंकिंग सात है या जसप्रीत की रैंकिंग क्या है या इशांत की रैंकिंग क्या है।

इसे भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, डे नाइट टेस्ट मैच में जड़ा तिहरा शतक

कोहली क्रिकेटरों के बीच सचिन तेंदुलकर से प्रेरणा लेते हैं लेकिन खेल जगत में उनका पसंदीदा खिलाड़ी दिग्गज फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्योंकि मुझे यह तथ्य पसंद है कि उसे रोजाना निशाना बनाया जाता है लेकिन वह मानसिक रूप से मजबूत है, कड़ी मेहनत करने का जज्बा और वापसी करने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये चीजें वास्तवित नैसर्गिक क्षमता से अधिक मायने रखती है जो लियोनल मेस्सी में है और यही कारण है कि मैं रोनाल्डो से प्रभावित हूं।

इसे भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने तोड़ा 73 साल पुराना रिकॉर्ड, डॉन ब्रैडमैन और कोहली को भी छोड़ा पीछे

कोहली ने नए रिकार्ड बनाने को अपनी आदत में शुमार कर लिया है और इसके लिए उनकी तुलना कई बार उनके आदर्श महान बल्लेबाज तेंदुलकर से होती है। कोहली ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस बारे में कैसे बताऊं क्योंकि मुझे हारना नापसंद है। मुझे किसी भी चीज में हारना पसंद नहीं, खिलाड़ी इसी तरह बनते हैं, शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा पेश करने वाले खिलाड़ियों की मानसिकता ऐसी ही होती है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के Nanded की इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे देश में, PM Modi भी हुए फैन

एक खास Community को Target कर रहा कानून, West Bengal में UCC पर बोले इमाम कासमी

Amarnath Yatra का Green Mission, Single-Use Plastic पर लगा बैन, फ्री मिलेंगे Cloth Bags

PM Modi ने रचा नया कीर्तिमान, Seychelles Parliament बनी 20वीं विदेशी संसद जिसे किया संबोधित