विराट कोहली को आया गुस्सा, बोले- अनुष्का का नाम बीच में क्यों घसीटते हो

kohli-said-on-engineer-s-claim-of-tea-anushka-s-name-was-dragged-in-between
[email protected] । Dec 1 2019 12:34PM

जैसा कि मैंने कहा कि वह मशहूर है और जब लोग उसका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है। उन्होंने कहा कि जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो।

नयी दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व खिलाड़ी फारूख इंजीनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आसान निशाना बनती हैं। 

इसे भी पढ़ें: BCCI की बैठक में राजस्थान क्रिकेट संघ को सौंपी गई प्रशासनिक शक्ति

इंजीनियर ने हाल में पांच सदस्यीय चयन पैनल का उपहास करते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान चाय परोसते हुए देखा था। कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: पेस ने अपना डेविस कप रिकॉर्ड किया बेहतर, पाकिस्तान पर भारत को मिली बढ़त

कोहली ने इंडिया टुडे से कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिये आयी थी और फैमिली बाक्स व चयनकर्ता बाक्स अलग था और उस समय बाक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था। वह दो दोस्तों के साथ आयीं। जैसा कि मैंने कहा कि वह मशहूर है और जब लोग उसका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है। उन्होंने कहा कि जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़