देखिए MTV वीडियो म्यूजिक में लेडी गागा से लेकर एरियाना ग्रैंड तक का मास्क अवतार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2020

लॉस एंजिलिस। पॉप स्टार लेडी गागा और एरियाना ग्रैंड तथा दक्षिण कोरिया के बैंड बीटीएस का एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स(वीएमए) में दबादबा रहा और इन्होंने यहां कई बड़े पुरस्कार जीते। गागा और ग्रैंड को नौ पुरस्कारों के लिए इस समारोह में नामित किया गया था और इनमें से उन्होंने तीन पुरस्कार साल का सर्वश्रेष्ठ गीत, सर्वश्रेष्ठ सहकार्य और सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी का अवार्ड- ‘रेन ऑन मी’ के लिए जीता। वहीं व्यक्तिगत क्षमता में गागा को ‘आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ और एमटीवी ट्राइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने दी श्रद्धांजलि

ग्रैंड के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए गागा ने इस पुरस्कार को ग्रैंड और खुद को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं और एरियाना वास्तव में आत्मीय बहनें हैं।’’ वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘बियॉन्ड द सिन्स’ नाम से चर्चित ‘बेंगाटन सोन्योनदेन’ (बीटीएस) ने ‘ऑन’के लिए चार पुरस्कार जीते।

प्रमुख खबरें

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

Coffee Beans को लंबे समय तक रखना है फ्रेश तो अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey