राम मंदिर निर्माण के उत्साह में नंगे पाव 14 कोसी परिक्रमा पर निकले लाखों भक्त

By सत्य प्रकाश | Nov 12, 2021

अयोध्या । राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद पहली बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। और मंदिर निर्माण के उत्साह को लेकर अक्षय नवमी तिथि पर आज 14 कोसी परिक्रमा सुबह 10:22 पर परिक्रमा कर रहे है। वही अयोध्या की सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में अयोध्या के पूरे परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के जवान मुस्तैद हैं। तो वहीं सीसीटीवी कैमरे से पूरी परिक्रमा की निगरानी भी रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा एमएलसी संजय निषाद के प्रभु श्रीराम पर अमर्यादित बयान से संत नाराज, कानूनी कार्यवाही की मांग की 

14 कोसी परिक्रमा करने अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु ने कहा कि आज भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण हम सभी भगवान के जन्म स्थान की परिक्रमा से वंचित रहे हैं लेकिन इस बार हम सभी पूरे परिवार के साथ परिक्रमा कर रहे हैं। जिसके पूरा होने के बाद श्री रामलला का दर्शन भी करेंगे ऊके बाद अपने घर जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!