नए अपडेट से फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की व्यवस्था में नहीं होगा कोई बदलाव: व्हाट्सएप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

नयी दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग सेवा प्रदाता व्हाट्सएप ने शनिवार को कहा कि उसके नये अपडेट से फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की नीतियों में कोई बदलाव नहीं आयेगा। व्हाट्सएप पर फेसबुक का पूर्ण स्वामित्व है। व्हाट्सएप ने यह सफाई नये अपडेट की दुनिया भर में हो रही कड़ी आलोचनाओं के बाद दी है। व्हाट्सएप ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने उपयोक्ताओं को सेवा की शर्तों और गोपनीयता की नीति के बारे में अपडेट देना शुरू किया। व्हाट्सएप ने इसमें बताया कि वह कैसे उपयोक्ताओं के डेटा का प्रसंस्करण करती है और उन्हें (डेटा को) फेसबुक के साथ किस तरह से साझा करती है। 

इसे भी पढ़ें: किसानों की आवाज बना युवाओं का एक समूह, सोशल मीडिया के जरिए भ्रांतियां मिटाने की कर रहे कोशिश 

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी नीति ‘पारदर्शी होने और पीपुल-टू-बिनजेस के वैकल्पिक फीचर की जानकारी देने‘ के लिये अपडेट की है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना हमारे लिये महत्वपूर्ण है कि यह अपडेट कारोबार संबंधी जानकारियां देने के लिये है। इससे फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की हमारी नीतियों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार