महाराष्ट्र के लवासा घूमने के बाद पूरा हो जाएगा आपका इटली घूमने का सपना

By प्रिया मिश्रा | Sep 15, 2021

लवासा पुणे के निकट एक हिल स्टेशन है। इस शहर का परिदृश्य तकनीकी रूप से इटली के एक शहर पोर्टोफिनो से प्रेरित है। यह शहर मुंबई और पुणे में रहने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख वीकेंड गेटवे है। इस शहर का निर्माण एचसीसी कम्पनी द्वारा किया है। यह शहर 25000 एकड़ में फैला हुआ तथा सात पहाड़ियों से घिरा हुआ है। पर्यटन के लिए यह हिल स्टेशन काफी अच्छा माना जाता है। आपको यहां शानदार होटल, रिसॉर्ट, शॉपिंग मॉल्स आदि आसानी से मिल जाएंगे। लवासा महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल है, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक शानदार आउटिंग कर सकते हैं। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

लेकसाइड प्रोमेनेड, लवासा के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यहाँ विभिन्न प्रकार के भोजनालय और भोजन विकल्प हैं। यहाँ आप नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं। यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को खूब लुभाती है।  

बम्बूसा

बम्बूसा, लवासा में स्थित एक सांस्कृतिक केंद्र है जो बांस उत्पादों की महत्वपूर्ण पर प्रकाश डालता है। लवासा हिल स्टेशन बांस के पेड़ों से भरे जंगलों से घिरा हुआ है और इसलिए यह बांस के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने और ग्रामीण स्थानीय लोगों को एक ही समय में रोजगार प्रदान करने की एक पहल है। 

टेमघर

टेमघर बांध, पुणे से 40 किलोमीटर दूर मुथु नदी पर बना एक विशाल बांध है। यह शहर में पानी की आपूर्ति का एक प्रमुख स्रोत है और शहर का एक आकर्षक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों द्वारा इस खूबसूरत स्थल का उपयोग स्थानीय पिकनिक स्थल के रूप में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की इस रहस्य्मयी झील में तैरते हैं सैकड़ों कंकाल, वैज्ञानिकों ने खोला इसके पीछे का रहस्य

लवासा घूमने कब जाएं? 

लवासा एक पहाड़ी शहर है इसलिए यहां का मौसम हमेशा ही काफी सुहावना रहता है। लेकिन मानसून के मौसम के दौरान यहाँ वातावरण और भी ज़्यादा हरा-भरा दिखता है। अगर आप शहर की भागदौड़ से ब्रेक लेना चाहते हैं तो शांति और सुकून के कुछ पल बिताने के लिए लवासा एकदम बेस्ट आप्शन है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश