By एकता | Apr 26, 2022
जिस महिला को आप हमेशा अपने सपनों में देखते हैं उसे अपनी नजरों के सामने देखकर यकीनन आपके दिल की धड़कने तेज हो जाती होगी। अगर वही महिला आपको छू दे तो फिर तो आपका हाल ही बुरा हो जाता होगा। पर क्या आपको पता है महिलाओं के छूने के भी अपने कुछ मतलब होते हैं? अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आपकी क्रश ने आपको आकर छुआ है और आप इस बार का मतलब नहीं समझ पा रहे हैं तो आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको महिलाओं के छूने के पीछे उनके इरादों के बारे में बताएँगे। चलिए जानते हैं-
महिला जब आपका हाथ पकड़ती है?
अगर कोई महिला आपका हाथ पकड़ रही हैं तो सबसे पहले उनके मूड पर ध्यान दें। अगर वह खुश होकर आपका हाथ पकड़ रही हैं तो इसका मतलब वह महिला आपको और आपकी कंपनी को पसंद करती है। अगर उस महिला को आप में दिलचस्पी होगी तो वह हाथ पकड़ने के दौरान आपके साथ फ़्लर्ट भी कर सकती है। इसलिए अपनी नजरें उनपर बनाएं रखें।
महिला चलते समय आपका हाथ पकड़ती है?
अगर महिला चलते समय आपका हाथ पकड़ रही है तो इस बात का मतलब साफ़ है कि वह आपको पसंद करती है। महिला जब किसी पुरुष को पसंद नहीं करती है तो वह उन्हें कही भी किसी भी कीमत पर छूना नहीं चाहेंगी। आमतौर पर आपने भी यह देखा होगा जो पुरुष महिला को पसंद नहीं आते वह उनसे दूर ही रहती हैं।
महिला आपकी कमर के चारों ओर अपना हाथ रखती है?
अगर कोई महिला आपकी कमर पर हाथ रखती हैं तो इस बात के दो मतलब निकलते हैं कि या तो वह आपकी तरफ रोमांटिक रूप से आकर्षित है या फिर आपको सिर्फ अपना अच्छा दोस्त मानती है। ज्यादतर महिलाएं जब किसी पुरुष के साथ सहज महसूस करती है तब वह उनकी कमर पर अपना हाथ रखती है। लेकिन अगर महिला आपकी कमर पकड़ने के बाद उसे कस रही है तो यकीनन उसे आपमें रुचि है।
महिला जब आपकी पीठ थपथपाती या सहलाती है?
महिला जब आपकी पीठ सहलाती या थपथपाती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपमें रुचि रखती है। ज्यादातर महिलाएं पुरुषों की पीठ उस वक्त सहलाती या थपथपाती है जब वह उन्हें किसी चीज में समर्थन करने की कोशिश कर रही होती हैं।