क्या ऐसे सपनों की वजह से आपकी भी रातो की नींद उड़ गयी है? जानिए इन सब का मतलब क्या है

Dreams
Prabhasakshi
एकता । Apr 25 2022 8:20PM

क्या अपने कभी सेक्स जुड़े सपने देखें हैं? अगर हाँ, तो हम आपको बता दें कि सेक्स की ही तरह इससे जुड़े सपने भी हमारे जीवन का एक सामान्य हिस्सा हैं। हर कोई कभी न कभी तो सेक्स से जुड़े सपने देखता ही है। हो सकता है कि आप सपनों में खुद को अपने पार्टनर के सेक्स करता देखें।

क्या अपने कभी सेक्स जुड़े सपने देखें हैं? अगर हाँ, तो हम आपको बता दें कि सेक्स की ही तरह इससे जुड़े सपने भी हमारे जीवन का एक सामान्य हिस्सा हैं। हर कोई कभी न कभी तो सेक्स से जुड़े सपने देखता ही है। हो सकता है कि आप सपनों में खुद को अपने पार्टनर के सेक्स करता देखें या फिर हो सकता है कि आप खुद को अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ सेक्स करता देखें। हम सपने क्यों देखते हैं यह तो सबको पता ही है। पर सेक्स से जुड़े सपनों का क्या मतलब होता है और यह हमें हमारे जीवन के बारे में क्या बताते हैं? आईये जानते हैं-

इसे भी पढ़ें: यौन जीवन में चाहिए ज्यादा मजा, इन ओषधियों की मदद से बढ़ाएं कामेच्छा

डॉ. जेनेट ब्रिटो, एक लाइसेंस प्राप्त मनोवैज्ञानिक और AASECT प्रमाणित सेक्स थेरेपिस्ट, ने हेल्थलाइन वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सपने हमारी आसपास की अदृश्य चीजों को प्रकट करने का एक जरिया होते हैं। सपने एक आंतरिक मार्गदर्शन प्रणाली के रूप में कार्य करते हैं और हमें हमारे जीवन के बारे में बताते हैं। ब्रिटो ने आगे बताया कि सपनों में दिखने वाले संकेत और तस्वीरें हमें हमारी उस चीज़ या भावना से जोड़ते हैं जिसे हम अपनी असल जिंदगी में हल करे की कोशिश कर रहे होते हैं। डॉ. जेनेट ब्रिटो ने बताया कि सेक्स सपनों को डिकोड करना कोई आसान काम नहीं है। पर अगर आपको ऐसे सपने आ रहे हैं तो उन्हें एक कहानी में तोड़ दें। ऐसी कहानी जिसमें शुरुआत, मध्य और अंत हो। अब अपना ध्यान केंद्रित करके यह देखें कि आपके सपने की ऊर्जा आपको कहां ले जाती है। विशेष रूप से सपना कैसे समाप्त होता है इस बात पर ध्यान दें। इससे आपको आपकी उस इमोशनल जरूरत के बारे में पता चलेगा जो आपका सेक्स ड्रीम आपको बताना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: लोग क्या कहेंगे कि चिंता किये बिना इस भारतीय कपल ने शुरू किया अपना अनोखा स्टार्ट-अप MyMuse

कुछ सामान्य विषय हैं जो सेक्स के सपनों में दिखाई देते हैं-

 

1. किसी अजनबी या परिचित के साथ सेक्स करने का सपना देखना

- इस सपने का मतलब है कि आपकी यौन इच्छा उच्च स्तर पर पहुंच गयी है पर आप अपनी ज़रूरतों को पूरा नहीं कर रहे हों। अगर आप ऐसा सपना देख रहे हैं तो अपने पार्टनर के बारे में इसपर बात करें और उनसे अपने सेक्सुअल डिजायर के बारे में चर्चा करें।

इसे भी पढ़ें: आज ही आजमाएं यह टिप्स, लंबे समय तक उठा पायेंगे यौन सुख का मजा, बेडरूम में भर जायेगा जोश

2. अपने किसी एक्स के साथ सेक्स करने का सपना देखना

- अगर आप यह सपना बार-बार देख रहे हैं तो हो सकता है कि आप अभी भी अपने एक्स के प्यार में हैं और उनके जानें के दुःख को अभी तक अपने दिल से नहीं निकाल पाएं हैं। अगर आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है तो नए लोगों के साथ सेक्स करने से पहले खुद को थोड़ा समय दें। अगर आपके ब्रेकअप को छह से सात महीने बीत गए हैं तो आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे होने के बाद मुश्किल हो गया है संबंध बनाया? इन टिप्स की मदद से रिश्ते में फिर से भरे जोश

3. ओरल सेक्स का सपना देखना

- इस सपने का मतलब यह हो सकता है कि आप ओरल सेक्स को करना चाहते हैं पर इसे लंबे समय से नकार रहे हैं। ज्यादातर लोग ओरल सेक्स करने से कतराते हैं अगर आपको यह पसंद हैं तो अपने पार्टनर के साथ इसपर चर्चा करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़