विधायक इस्तीफा देकर जनता की अदालत में आए हैं, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा हैः प्रहलाद पटेल

By दिनेश शुक्ल | Oct 29, 2020

शिवपुरी। कांग्रेस के विधायक कमलनाथ और उनकी पार्टी से त्रस्त होकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं तो अब वे उनका भी दुष्प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायक इस्तीफा देकर जनता की अदालत में आए हैं, यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है। वे लोकतंत्र की रक्षा और विकास के लिए एक बार फिर से जनता की अदालत में हैं और जनता को इस बार लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें फिर से विधायक बनाना है। ये बातें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कही। वे करैरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कांग्रेस के आरोप पत्र से बौखलाई भाजपा

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि लोकतंत्र के लिए हम सभी को विचार करना चाहिए, मंथन करना चाहिए कि कौन सही है और कौन गलत है। हमें इस पर भी विचार करना चाहिए कि कौन हमारे विकास का धुरी है, कौन हमारे बारे में सोचता है और जो हमारे बारे में सोचे वही हमारा असली जनप्रतिनिधि और हमारा सच्चा सेवक है। उन्होंने कहा कि मैं कभी नहीं कहता कि अपनी बात दूसरों पर थोपो, बल्कि मैं तो कहता हूं कि विचार करो, मनन करो, मंथन करो कि विकास के लिए, जनता के हित की लड़ाई के लिए कांग्रेस के विधायकों ने अपनी विधायकी छोड़ी है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ करैरा के विकास का भी नया सोपान है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ से पूछा आपका हवाला कांड से क्या संबंध था

 उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा की सरकारें विकास के नए-नए अध्याय लिख रही है। मध्य प्रदेश में विकास कार्यों का नया रिकार्ड बनाया गया है। 2003 से पहले जो मध्यप्रदेश बंटाढार था उस प्रदेश को 15 वर्षों में विकासशील प्रदेश की श्रेणी में लाकर खड़ा किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाई तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। उन्होंने देश को विश्व गुरू बनाने की तरफ मोड़ा है और वह दिन भी दूर नहीं है जब हमारा हिन्दुस्तान विश्व गुरू होगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के खिलाफ एक आरोप पत्र जनता के मन में, 03 तारीख को सुनाएगी फैसला : रजनीश अग्रवाल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है, इसलिए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं और इसके लिए कमल का बटन दवाएं। उन्होंने कहा कि जब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के साथ सांसद भी भारतीय जनता पार्टी के रूप में तीन पहियों के साथ चैथा पहिया यदि क्षेत्र से भाजपा के विधायक का होगा तो करैरा में विकास की गाड़ी की रफ्तार तेज होगी और करैरा क्षेत्र भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर