J&K के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाब, एनकाउंटर में LeT का स्वयंभू कमांडर ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक स्वयंभू कमांडर मारा गया जो आम नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हुए हमलों में शामिल रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम निवासी निसार अहमद डार उर्फ मुसैब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के शिरहामा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। 

इसे भी पढ़ें: जामिया मस्जिद में नमाज के बाद लगाए गए आजादी के नारे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार 

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि निसार अहमद डार कई आम नागरिकों और बाहर से आकर काम करने वाले मजदूरों की हत्या में संलिप्त रहा था। इसके अलावा, वह सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले में भी शामिल रहा था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से शस्त्र एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court