कोविड-19: केरल में रविवार को लॉकडाउन लागू, केवल आपात सेवाओं को अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

तिरुवनंतपुरम। केरल में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू एक दिवसीय लॉकडाउन रविवार को प्रभावी हो गया और इस दौरान केवल आपात सेवाओं को ही कार्य करने की मंजूरी दी गई है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को उच्च स्तरीय बैठक में फैसला किया गया था कि 23 और 30 जनवरी को केवल आपात सेवाओं को ही मंजूरी दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़

केवल होटल और दवा की दुकानों पर पार्सल सेवा उपलब्ध होगी तथा मीडिया और इंटरनेट-दूरसंचार सेवाएं प्रतिबंध के बावजूद उपलब्ध रहेंगी। उल्लेखनीय है कि केरल में शनिवार को कोविड-19 के 45,136 नए मामले आए थे जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 55,74,702 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा