महाराष्ट्र में 15 जून तक लॉकडाउन, उद्धव बोले- महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में आई कमी लेकिन खतरा बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना मामलों में कमी आई तो है लेकिन यह अब भी यह पिछले साल सामने आए सबसे अधिक मामलों के करीब है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में मध्य अप्रैल से लागू लॉकडाउन जैसी मौजूदा पाबंदियों को 15 जून तक के लिए बढ़ाए जाने की घोषणा की। हालांकि, इसके साथ ही ठाकरे ने कहा कि वह जिलावर कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा रहे हैं और जिन जिलों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वहां पाबंदियां सख्त की जाएंगी जबकि जहां मामले घट रहे हैं, वहां छूट दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: नदी में तैरते कोरोना संक्रमित मरीजों के शव भारत के लिए शर्म का विषय: महाराष्ट्र मंत्री थोराट

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘ माई डॉक्टर’ पहल फैमिली डॉक्टरों तक पहुंचने में मदद करेगी ताकि बिना लक्षण वाले मरीजों में अधिक दवा सेवन की प्रवृत्ति और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सके। ठाकरे ने कहा, ‘‘पिछले साल के मुकाबले इस साल कोविड-19 वायरस के प्रकार में अंतर है। यह अब अधिक संक्रामक है,तेजी से फैल रहा है और मरीजों के ठीक होने में लंबा समय लग रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने एक और राक्षस फंगस है जिसका मुकाबला करना है। राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस के 3000 मामले हैं। कोरोना वायरस कार्य बल इस पर नजर रख रहा है।

प्रमुख खबरें

Adidas ने Gurugram Tech Team में की Layoffs, 20 प्रतिशत से कम पद प्रभावित

Varanasi में भाषण के दौरान CM Chandrababu Naidu ने हिंदी बोलकर जीता जनता का दिल

Coal Ministry ने शुरू किया Commercial Coal Auction का 16वां दौर, 25 ब्लॉक होंगे नीलाम

Semicon 2.0 से 1 लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, IT Minister Ashwini Vaishnaw का दावा