एक दिन में कोविड-19 के 12,516 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,516 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,14,186 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,416 हो गई, जो 267 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 501 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,62,690 हो गई। केरल सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में सामने आए 419 मामलों में से 47 पिछले कुछ दिनों में सामने आए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से बचाव वाली वैक्सीन ने ली एक युवक की जान, पीएम रिपोर्ट का कर रहे है इंतजार

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,62,690 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,475 लोग, कर्नाटक के 38,138 लोग, तमिलनाडु के 36,251 लोग, केरल के 35,040 लोग, दिल्ली के 25,091 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,904 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,280 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया