उत्तर प्रदेश में कोरोना के 9 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 92 हुई

Covid

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 7,74,812 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 10,02,95,348 तथा दूसरी डोज 3,58,10,175 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 13,61,05,523 कोविड डोज दी गयी है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,51,020 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 09 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,49,70,278 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 07 तथा अब तक कुल 16,87,247 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 92 एक्टिव मामले है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: योगी सरकार ने टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का किया अनुरोध 

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 7,74,812 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 10,02,95,348 तथा दूसरी डोज 3,58,10,175 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 13,61,05,523 कोविड डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़